Wednesday, 5 August 2015

पांच सौ काॅलोनियों में मदद की जरूरत पच्चीस वार्डों में पांच लाख लोगों के घरों में पानी घुसा समाजसेवी संस्थाऐं मदद हेतु आगे आए।

पांच सौ काॅलोनियों में मदद की जरूरत
पच्चीस वार्डों में पांच लाख लोगों के घरों में पानी घुसा
समाजसेवी संस्थाऐं मदद हेतु आगे आए।
                                - श्रीमती जायसवाल

 इंदौर । श्रीमती अर्चना जायसवाल महिला कांगे्रस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के बाढ़ग्रस्त वार्डों, काॅलोनियों, बस्तियों का दौरा किया। इसमें पाया कि शहर की पांच सौ काॅलोनियों, बस्तियों में मदद की बहुत दरकार है। बरसात के पानी से पीडि़तों की मदद की एवं शहर की सभी समाजसेवी संस्थाओं को फोन कर आह्वान किया कि परेशान लोगों को मदद की जरूरत है अतः आप सभी जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचे एवं उनके आंसू पोंछने का काम करें। बारिश से होने वाली समस्याओं वाले इलाके में स्वास्थ शिविर की भी आवश्यकता है। 

श्रीमती जायसवाल ने कहा कि पच्चीस वार्डों में करीब पांच लाख लोगों की स्थिती बहुत खराब है, वहाॅं निगम एवं प्रशासन की मदद नाकाफी है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाऐं ही एक मात्र सहारे के रूप में आशा की किरण है। सिरपुर, एरोड्रम रोड़, हरसिद्धी, मरीमाता, देवास रोड़, राजेंद्र नगर, जुनी इंदौर क्षेत्र की काॅलोनियों, बस्तीयों में हालात ज्यादा खराब है। बीमारियों का घर बन चुकी अंबार नगर नट काॅलोनी में कई जगह तो शौचालय तक नही है। जायसवाल ने समाजसेवी महिलाओं के साथ बस्तियों में कपड़े भोजन का वितरण भी किया । उन्होने पानी की निकासी प्रारंभ करने हेतु संबंधित झोन कार्यालयों पर भी बात की, साथ ही बिजली अधिकारीयों से चर्चा कर बाढ़ग्रस्त घरों का अंधेरा दूर करवाया।



Monday, 27 July 2015

पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री अब्दुल कलाम आजादजी का निधन पर भावपूर्व श्रद्धांजली

💐💐💐💐💐💐💐💐💐                                                                        पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री अब्दुल कलाम आजादजी का निधन पर भावपूर्व श्रद्धांजली । उनका निधन पूरे भारत देश के लिए अपूरर्णीय क्षति है । हम सभी उनके बताये हुए रास्ते पर चलने का प्रयास करेंगे ।
मैं नमन करती हूं उनको और उनके कार्यों को  । भले ही अब वो हमारे साथ नहीं है परन्तु उनके विचार अब भी हमारे साथ है ।
 श्रीमती अर्चना जायसवाल पूर्व अध्यक्ष म.प्र. महिला कांग्रेस                               🙏🙏श्रद्धांजलि🙏🙏💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Monday, 6 July 2015

व्यापमं घोटाले का रीगल चोराहे पर विरोध प्रदर्शन

व्यापमं घोटाले मे अब तक 45 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौतें तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहानजी की  खामोशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर गांधी प्रतिमा, रीगल चोराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

श्रीमती जायसवाल ने कहा की इस महाघोटाले की सुप्रीम कोर्ट के निरीक्षण में सी.बी.आई.जांच हो, व्यापमं घोटाला रहस्यमय होता जा रहा है, ये आदमखोर घोटाला अब और न जाने कितनी जाने लेगा? मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान व्यापमं का सच सामने लाऐं। जांच करवाकर घोटाले के असली आरोपियों को पकड़ा जाए, संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच हो ऐसी मांग कांग्रेस ने की।


Wednesday, 1 July 2015

डी.आई.जी. इन्दौर श्री संतोष सिंहजी से मुलाकात

आज मैनें डी.आई.जी. इन्दौर श्री संतोष सिंहजी से मुलाकात की । इन्दौर में बढ़ते अपराधों को रोकने के बारे में पुलिस की प्रभावी भूमिका होनी चाहिए । पर्यटन स्थलों पर नागरिकों की सुरक्षा होना चाहिए व समस्त इन्दौर में पुलिस अपने होने का अहसास दिलाए । लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही व जनता की सुनवाई होना चाहिए ।













Monday, 29 June 2015

शून्य से शिखर तक कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना जायसवाल

शून्य से शिखर तक कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना जायसवाल



सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन के साथ श्रीमती अर्चना जायसवाल

सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन के साथ श्रीमती अर्चना जायसवाल


भागवत कथा के शुभारंभ में श्री अण्णा महाराज के साथ श्रीमती अर्चना जायसवाल

श्री दत्त माउली सदगुरू अण्णा महाराज संस्थान के भागवत कथा के शुभारंभ में श्री अण्णा महाराज के साथ श्रीमती अर्चना जायसवाल