Wednesday, 5 August 2015

पांच सौ काॅलोनियों में मदद की जरूरत पच्चीस वार्डों में पांच लाख लोगों के घरों में पानी घुसा समाजसेवी संस्थाऐं मदद हेतु आगे आए।

पांच सौ काॅलोनियों में मदद की जरूरत
पच्चीस वार्डों में पांच लाख लोगों के घरों में पानी घुसा
समाजसेवी संस्थाऐं मदद हेतु आगे आए।
                                - श्रीमती जायसवाल

 इंदौर । श्रीमती अर्चना जायसवाल महिला कांगे्रस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने शहर के बाढ़ग्रस्त वार्डों, काॅलोनियों, बस्तियों का दौरा किया। इसमें पाया कि शहर की पांच सौ काॅलोनियों, बस्तियों में मदद की बहुत दरकार है। बरसात के पानी से पीडि़तों की मदद की एवं शहर की सभी समाजसेवी संस्थाओं को फोन कर आह्वान किया कि परेशान लोगों को मदद की जरूरत है अतः आप सभी जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचे एवं उनके आंसू पोंछने का काम करें। बारिश से होने वाली समस्याओं वाले इलाके में स्वास्थ शिविर की भी आवश्यकता है। 

श्रीमती जायसवाल ने कहा कि पच्चीस वार्डों में करीब पांच लाख लोगों की स्थिती बहुत खराब है, वहाॅं निगम एवं प्रशासन की मदद नाकाफी है। ऐसे में समाजसेवी संस्थाऐं ही एक मात्र सहारे के रूप में आशा की किरण है। सिरपुर, एरोड्रम रोड़, हरसिद्धी, मरीमाता, देवास रोड़, राजेंद्र नगर, जुनी इंदौर क्षेत्र की काॅलोनियों, बस्तीयों में हालात ज्यादा खराब है। बीमारियों का घर बन चुकी अंबार नगर नट काॅलोनी में कई जगह तो शौचालय तक नही है। जायसवाल ने समाजसेवी महिलाओं के साथ बस्तियों में कपड़े भोजन का वितरण भी किया । उन्होने पानी की निकासी प्रारंभ करने हेतु संबंधित झोन कार्यालयों पर भी बात की, साथ ही बिजली अधिकारीयों से चर्चा कर बाढ़ग्रस्त घरों का अंधेरा दूर करवाया।



No comments:

Post a Comment