व्यापमं घोटाले मे अब तक 45 व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितयों में मौतें तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहानजी की खामोशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर गांधी प्रतिमा, रीगल चोराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
श्रीमती जायसवाल ने कहा की इस महाघोटाले की सुप्रीम कोर्ट के निरीक्षण में सी.बी.आई.जांच हो, व्यापमं घोटाला रहस्यमय होता जा रहा है, ये आदमखोर घोटाला अब और न जाने कितनी जाने लेगा? मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान व्यापमं का सच सामने लाऐं। जांच करवाकर घोटाले के असली आरोपियों को पकड़ा जाए, संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच हो ऐसी मांग कांग्रेस ने की।

No comments:
Post a Comment