Saturday, 2 April 2016

आज दिनांक 3.4.2016 को दैनिक नईदुनिया में माननीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की टिप्पणी

आज दिनांक 3.4.2016 को दैनिक नईदुनिया में माननीय सांसद एवं लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन की टिप्पणी पढ़ी जो उन्होने प्राइवेट स्कूलों में बढ़ती फीस के विरोध में उनसे मिलने गये पालकों से कहाः-
"फीस नही दे सकते तो सरकारी स्कूलों में पढ़ाओ " देश की सर्वोच्च् पद पर आसीन सुमित्रा जी महाजन का ये कहना उचित नही कहा जा सकता । देश ,प्रदेश व् शहर की जनता ने आपको अपना प्रतिनिधि चुन कर संसद तक इस उम्मीद से पहुचाया हे की आप जनता के हितो के प्रति न्याय करे । आदरणीय ताई पालको की समस्या समझ कर उचित समाधान की दिशा में पहल करने की बात कहती तो लोकतन्त्र और पद दोनों के साथ न्याय् होता ।
अर्चना जायसवाल
महामन्त्री - प्रदेश कांग्रेस
पूर्व अध्यक्ष -प्रदेश महिला कांग्रेस


Saturday, 26 December 2015

Rastriya Kalchuri Ekta Mahasangh ki M.P. Ekai Ke Sapath Grahan Samaroh

Rastriya Kalchuri Ekta Mahasangh ki M.P. Ekai Ke Sapath Grahan Samaroh me Smt. Archana Jaiswal sath me
Shri Rakesh Rai - President - Rastriya Kalchuri Ekta Mahasangh (M.P. Ekai)
Smt. Meena Rai - President - Rastriya Kalchuri Ekta Mahasangh (M.P. Mahila Ekai)
Shri Pintu Jaiswal - President - Rastriya Kalchuri Ekta Mahasangh (M.P. Yuva Ekai)

 

Jaiswal Charitable Trust, Indore Dwara aayojit Vishal Yuvak Yuvati Parichay Sammelan

Jaiswal Charitable Trust, Indore Dwara aayojit Vishal Yuvak Yuvati Parichay Sammelan


 

Wednesday, 23 December 2015

Sadar Aamantran 25-26 Dec.

Aap 25-26 Dec. ko Jaiswal Charitable Trust, Indore dwara Aayojit Vishal Parichay Sammelan aur Rashtriya Kalchuri Ekta Mahasanbh ki Baitak aur Madhya Pradesh Ekai ke Sapath Grahan Samaroh me Sadar Aamantrit he. Sthan: Abhay Prashal, Indore
Hukumchand Jaiswal     Archana Jaiswal

Monday, 21 December 2015

निर्भया कांड के आरोपी को रिहा करने केे विरोध में दिनांक 21 दिसंबर को गांधी प्रतिमा के सामने जागरूक समाजजनों व नारी शक्ति द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया ।

निर्भया के दोषी को रिहा कर दिया जाए। इस निर्णय का विरोध करते हुए श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहा कि अत्यंत आश्चर्य की बात है कि इस जघन्य घटना के इतने समय बाद भी केंद्र सरकार इस विषय में कानून मे आवश्यक बदलाव नही करके टालमटोल कर रही है। न्यायालय को संपूर्ण सम्मान देते हुए हम सब महिलाऐं चाहती है कि ऐसी कुछ व्यवस्था कि जाये कि यह जघन्य आरोपी रिहा होकर अन्य महिलाओं के लिये खतरा न बन जायें।
सुश्री चतुरा रास्कर ने कहा वह एक नाबालिग है इसलिए उसे सजा नही दी जाएगी। क्या यह न्याय है? क्या यह निर्णय लेकर इस तरह के अपराधों को बढ़ावा नही दे रहा? यह न्याय नही मखौल है। एक विकृत मानसिकता वाले दरिंदे के द्वारा किया गया जघन्यतम अपराध जिसने पूरी स्त्री जाति के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया उसे सिर्फ इस आधार पर छोड़ दिया जाए क्योंकि वह नाबालिग है। अपराध, अपराध होता है- तो सजा के लिए उम्र क्यों देखी जा रही है? क्योंकि जो व्यक्ति इतना हिंसक, वहशी और दरिंदगी के विचारों से भरा है उसे उम्र के आधार पर छोड़ना नहीं चाहिए। उसे दण्ड मिलना ही चाहिए। निश्चय ही माननीय न्यायालय इस निर्णय पर पुनर्विचार करें।
निर्भया कांड के आरोपी को रिहा करने केे विरोध में दिनांक 21 दिसंबर को गांधी प्रतिमा के सामने जागरूकत समाजजनों व नारी शक्ति द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन में सुश्री चतुरा रास्कर मंत्री कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट, अर्चना जायसवाल अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण महासंगठन, उषा उकांडे, शर्मिला घोलपुरे, सविता इनामदार, सुनिता सक्सेना, निरू शर्मा, नीता वैष्णव, रेणु लश्करी, साधना भण्डारी, सरिता काला, उषा वर्मा, उषा गुप्ता, शीला जायसवाल, शकुन चैकसे, योगिता जैन, दिलीप ठक्कर, यशपाल गेहलोत, मनीष अजमेरा, शीला पोरवाल आदि उपस्थित थे।


Wednesday, 18 November 2015

Bhagwan Rajrajeshwar Sahastrabahu Ki Jayanti Manayi Gayi

Kalchuri Samaj Ke Ishtdev Bhagwan Rajrajeshwar Sahastrabahu Ki Jayanti Khajrana Pratima Sthal Par Jor Shor Se Manayi Gayi. Upasthit Smt. Archana Jaiswal evam Samaj ke Bandhugan.



Tuesday, 17 November 2015

Bhagwan Rajrajeshwar Sahastrabahu Jayanti, ke avsar par Shubhkamnaye

Aap sabhi ko Bhagwan Rajrajeshwar Sahastrabahu Jayanti, ke avsar par Shubhkamnaye. Kalchuri Samaj ke Sabhi Vargo, Sansthao, behno v bandhuo se vinamra nivedan hai ki 18 Nov. Ko Jayanti utsahpurvak manaye- Archana Jaiswal, Sanyojak- Rashtriya Kalchuri Ekata Mahasangh


Saturday, 7 November 2015

मूलभत सुविधाओं से शहर वंचित दीपावली पर किया लोगों को बेघर

मूलभत सुविधाओं से शहर वंचित
दीपावली पर किया लोगों को बेघर
     -श्रीमती अर्चना जायसवाल
‘‘शहर के विकास के लिए बलिदान और त्याग जरूरी है पर उसकी इतनी जल्दी थी कि प्रशासन लोगों को दीपावली की मोहलत भी नहीं दे पाया । दीपावली पर किया लोगों को बेघर।’’
मूलभूत सुविधायें (स्वास्थ्य केन्द्र, फ्लाय ओवर, बस स्टैंण्ड, खान नदी शुद्धिकरण, नावदापंथ-राजेन्द्रनगर ब्रिज, कचरा मुक्त शहर, शौचालय निर्माण) तो दे न सकें । यह वही प्रशासन है जो आज तक केशरबाग ब्रिज पूरा नहीं कर पाया, राजेन्द्र नगर ब्रिज नहीं बना पाया, शहर को कचरे और धूल मिट्टी से मुक्त नहीं करा पाया, यातायात की समस्या नहीं सुलझा पाया, अन्य अतिक्रमण को नहीं हटा पाया, अच्छे बस स्टैंण्ड नहीं, बी.आर.टी.एस. पर टाॅयलेट्स नहीं, एम.वाय. हास्पिटल की स्थिति किसी से छुपी नहीं है, स्वाईन फ्लू लैब नहीं, महिला मरीज लिफ्ट में मर गई, बच्चे चोरी हो रहे है । परन्तु संवेदनहीन शासन-प्रशासन को घर तोड़ना जरूरी लगा । यदि शासन-प्रशासन कर सकता है तो आठ दिन में सिर्फ शहर को आवारा पशु और कचरे से मुक्त करके दिखाए’’ - उपरोक्त कथन श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहे ।
श्रीमती जायसवाल ने कहा कि ‘‘नगर निगम मानवता के नाते ही दीवाली तक रूक जाता, ऐसी कैसी सोच कि दीवाली के 6 दिन पहले लोगों को बेघर किया । इन्दौर को मूलभूत सुविधायें तो दे न सकें । आज अहिल्या माता भी सोच रही होगी कि मेरे इन्दौर को क्या हो गया? ऐसा कैसा शासन और कैसे शासक जिसे अपनी जनता की चिंता तक नहीं, महिला मेयर-महिला सांसद, ‘‘दीवाली’’ का महत्व समझने वाले लोगों ने ही लोगों का दीवाला निकाल दिया’’ ।
महापौर मालिनी गौड़ जवाब दे कि दीपावली के 5-6 दिन पूर्व अचानक ये तोड़-फोड़ की कार्यवाही क्यों?
पिछले 20 वर्षों से नगर निगम से लेकर विधायक मंत्री और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार कौन?
त्यौहार सिर पर और लोगों के मकान तोड़ उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया । ये कैसा विकास? इन्दौर के हाल-बदहाल हमारे पुराने दिन लौटा दो हमें ये दिन नहीं चाहिये ।

Monday, 2 November 2015

भाजपा का असली चेहरा

अंहकार में डूबी भाजपा निर्दोष कमजोर बालक को भी नहीं छोड़ रही है । अब तो भाजपा की महिला मंत्री भी लात का प्रहार करने  लगी है, भाजपा का असली चेहरा यहीं है, भाजपा को केवल वोट-नोट से मतलब है ।
किसान मर रहे है, बच्चों को लात से कुचला जा रहा है उपरोक्त कथन म.प्र. कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती अर्चना जायसवाल ने कहे व राज्यपाल को एक पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की व इस कृत्य की निंदा करते हुये श्रीमती कुसुम मेहदेले के इस्तीफे की मांग की ।